फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर और कितनी जान लेंगे ये तेज रफ्तार वाहन और टूटी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। आखिर और कितनी जान लेंगे ये तेज रफ्तार वाहन और टूटी सड़कें, ये कहना सीएम सिटी के लिए जायज है। क्योंकि पिछले दो सालों में जिले में 721 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। हर दूसरे दिन सड़क पर हादसा होता है और लोगों की जान भी जाती है। हादसे के पीछे कारण वहीं तेज रफ्तार और टूटी सड़क मिलती है, लेकिन टूटी सड़क को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक भी लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण है शनिवार को कोमल की जान चली गई। हांसी रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चला हुआ है। सड़क निर्माण के बाद हांसी चौक पर बजरी ही बजरी बिखरी पड़ी थी, जब 11 साल की बच्ची कोमल की मौत हो गई तो प्रशासन ने झाडू़ लगाकर वहां से बजरी को हटा दिया, लेकिन फिर भी वहां के लापरवाह अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक प्रशासन टूटी हुई सड़कों को लेकर गंभीर नहीं होगा, तब तक दुर्घटनाओं को कम नहीं कर सकते।

सवारियों के लिए तेज रफ्तार में प्राइवेट बस चलाते हैं चालक
हरियाणा रोडवेज बस चालकों पर तेज रफ्तार में बस चलाने का थप्पा लगा हुआ है, लेकिन प्राइवेट बस चालक भी इनसे कम नहीं है। सवारियों को पहले बस में बैठाने के लिए प्राइवेट बस चालक एक दूसरे से आगे निकलने के लिए बस को तेज चलाते हैं। करनाल बस स्टैंड से निकलते ही बस चालक बस की रफ्तार तेज कर देते हैं, यही कारण है शनिवार को भी पुंडीर से करनाल बस स्टैंड पर आ रही बस तेज रफ्तार में थी और उस बस ने साइकिल सवार कोमल को टक्कर मार दी और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


शहर में दुकानदारों का है कब्जा, पैदल चलने के लिए नहीं है फुटपाथ
शहर में दुकानदारों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। कहीं भी पैदल चलने वाले व्यक्ति के लिए फुटपाथ नहीं है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर ही दुकान का सामान रखा हुआ है। इस बारे में नगर निगम सहित पूरे प्रशासन को पता है लेकिन कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

बाइक सवार दंपति को मारी थी ट्रक ने टक्कर, पति की हुई थी मौत
कुंजपुरा रोड पर 13 फरवरी को बाइक सवार दंपति को पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें नेवल निवासी आर्मी से रिटायर्ड दर्शन सिंह की मौत हो गई थी और उसकी पत्नी मनजीत कौर बच गई थी।

स्कूटी सवार मौसेरे भाइयों को कुचला था ट्रक ने
कुंजपुरा रोड आरके पुरम गली नंबर दो के सामने 12 फरवरी को स्कूटी पर सवार दो मौसेरे भाइयों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया था। जिसमें सदर बाजार निवासी 16 वर्षीय हर्ष (हैप्पी) व हर्ष की मासी का लड़का नसीरपुर निवासी 21 वर्षीय रजत की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


स्कूटी सवार मां-बेटी को ट्रक ने मारी थी टक्कर, मां की हुई थी मौत
हांसी रोड पर भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास 27 दिसंबर को स्कूटी पर सवार मां-बेटी को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें बच्ची बच गई थी और मां कंचन कपूर के ऊपर से ट्रक निकल गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें