अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव जरीफाबाद निवासी एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि उसके पिता फुल सिंह पर फोन आया कि वह एसबीआई से बोल रहे हैं उनका खाता बंद होने वाला है, चालू रखने के लिए पिन कोड बता दें। उसके पिता ने पिन कोड बताया तो खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।