फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, सजे मंदिर : सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिले के शिव मंदिरों में आज बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में सजावट करने का कार्य चलता रहा। शिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए जिले के मंदिर और शिवालय में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापर्व के लिए मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में खासी भीड़ रहेगी। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधनों की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पंडित सतीश वशिष्ठ ने बताया कि महाशिवरात्रि इस बार सोमवार के दिन विशेष संयोग के साथ आई है। सुबह 8 बजे से पहले और शाम 4:23 बजे जलाभिषेक और पूजन का अति शुभ मुहुर्त है। क्योंकि शाम के समय वहीं नक्षत्र बनेगा जिस नक्षत्र में भगवान शिव का विवाह हुआ था।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिरों और शिवालयों को फूलों और रंगीन लाइटें से विशेष रूप से सजाया गया है। सेक्टर-7 कर्णेश्वर मंदिर, पुराना सर्राफा बाजार स्थित शिव मंदिर, कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर, महाबीर दल मंदिर के अलावा शहर के कई मंदिरों कों लड़ियां लगाकर सजाया गया है। वहीं, श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए शहर के मुख्य बाजार कर्ण गेट को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे बाजार में लाइटों और लड़ियों के साथ सजावट की गई है। वहीं, त्योहार के चलते रविवार को छुट्टी का दिन होने पर भी शहर के बाजारों में भी काफी चहल पहल रही। श्रद्धालुओं ने व्रत व जलाभिषेक के सामान की जमकर खरीददारी की। महाशिवरात्रि पर्व के लिए शिवभक्तों में खासा उत्साह है। मुख्य सड़कों पर कावड़ियों का तांता लगा रहा।


व्यवस्था बनाने को पुलिस तैयार महाशिवरात्रि के दिन अल सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाता है। मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालु लाइनों में लगकर आराम से जलाभिषेक कर सके, इसके लिए मंदिर प्रबंधनों की ओर से बेरिकेट्स लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर भी संदिग्धों पर निगाह रखी जाएगी। त्योहार को देखते हुए बाजारों समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सभी प्रकार की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


पंचामृत से कराएं शिव को स्नान : वशिष्ठ
पंडित सतीश वशिष्ठ का कहना है कि परिवार की सुख शांति के लिए शिवरात्रि के दिन महादेव के नाम पर जाप करना चाहिए। मंगल कार्यों के लिए यह दिन उत्तम है। उन्होंने बताया कि बेलपत्र व पंचामृत से शिव को स्नान कराएं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें