20 लाख के लेनदेन को लेकर भिड़े, कई गिरफ्तार
निसिंग। नई अनाज मंडी में 20 लाख रुपये के लेनदेन में दुकान नंबर 209 पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष मंगलवार को भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ने दोनों पक्षों के करीब 24 लोगों को मौके से पकड़कर उनके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कुलवंत सिंह को शीशपाल से करीब 20 लाख रुपये लेने है। पैसे न देने पर कुलवंत ने कुछ हथियारबंद लोग बुलाए और शीशपाल की दुकान पर कब्जा कर लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोंदर निवासी प्रीतम को बंदूक और छह कारतूस सहित पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनभर लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।