फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एकजुट हुए कालेजों की प्रयोगशाला के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर एकजुट हुए कॉलेजों की प्रयोगशाला के कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा राजकीय महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मचारी एसोसिएशन ने सेक्टर-14 पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक जरनल हाउस मीटिंग की। इसमें 41 महाविद्यालयों के 207 प्रयोगशाला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सबसे पहले कर्मचारियों ने शहीदी दिवस पर शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व प्रधान विद्याभूषण शास्त्री, हरपाल वर्मा, कलीराम ने हरियाणा राजकीय महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मचारी एसोसिएशन के वर्ष 2018 के कैलेंडर का विमोचन किया । साथ ही अपनी मांगों को लेकर सीएम का संबोधित ज्ञापन ओएसडी अमरेंद्र सिंह को सौंपा। बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रधान रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कई बार महानिदेशक उच्चतर शिक्षा हरियाणा शिक्षा सदन पंचकूला को पत्र भेज हैं। मांगों को लेकर व्यक्तिगत रूप से मिलने का समय भी मांगा है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें