क्षेत्र में भारी संख्या में शिखर सम्मेलन में पहुंचेंगे किसान
निसिंग। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 24 मार्च से रोहतक में तीन दिवसीय तीसरा शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसमें मार्केट कमेटी सचिव बलवान सिंह के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र के दर्जनों किसान भाग लेंगे। एआर रमेश राणा ने बताया कि सम्मेलन के लिए किसानों में उत्साह है। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले किसान कृषि की आधुनिक तकनीक और कम खर्च पर अधिक पैदावार देने वाली विभिन्न किस्म की फसलों के बीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।