फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई दुकान पर ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताले तोड़कर नकदी और मिठाई ले गए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
अराइपुरा रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार के ताले तोड़कर चोर 10 हजार रुपये की नकदी सहित मिठाई और अन्य सामान ले गए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अराइपुरा रोड स्थित करणी बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक पुरकाज ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वे सोमवार रात लगभग नौ बजे दुकान बंद करके गए थे। मंगलवार सुबह जब आए तो दुकान के ताले टूटे देखे। दुकान मालिक का कहना है कि चोर दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपए की नकदी, बैट्री, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर और मिठाई आदि चुराकर ले गए। स्थानीय लोगों ने इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए शहर में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि अराइपुरा रोड पर मिठाई की दुकान में चोरी होने की शिकायत मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें