फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत और कला के समाध्यम से देंगे स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गीत और कला के माध्यम से दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अब गीत और अभिनय से कलाकार जनता को स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक करेंगे। इसके लिए नगर निगम ने युवा कलाकारों की टीम तैयार की है। सोमवार को ईओ धीरज कुमार की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में लॉन्चिंग अवसर पर टीम के कलाकारों ने स्वच्छता गीत पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एक गीत और जिंगल पर कलाकारों के भावपूर्ण नृत्य और संवाद के जरिए इसे देखने वाली नागरिकों की भीड़ को समझाने का प्रयास किया गया है। स्वच्छता गीत के साथ जैसे ही कार्यक्रम शुरू होता है, कलाकार अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए इसकी पंक्तियों को गाते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, गीत प्लेबैक में रहता है। प्रस्तुति में गीत के बोल जन-जन हो खुशहाल, स्वच्छ बने अपना करनाल। स्वच्छता होगी चारों और, होगा यह कमाल, दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब दिखाई देते हैं। तीन भागों की इस प्रस्तुति में गीत के बाद कलाकार बाजार में एक दुकान से सामान खरीदते ग्राहक का सीन पेश करते हैं। इस दौरान दुकान के आगे कुछ कचरा पड़ा होता है, जिस पर नजर पड़ते ही वह दुकानदार से सामान खरीदने से मना कर देता है। इस दृश्य में दुकानदार को क्षणिक बुरा लगता है, लेकिन साफ-सफाई रखने के संदेश को समझने में वह देर नहीं करता और झट से कचरा अपने हाथ से उठाकर डस्टबिन में डालता है। हरियाणा स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकार कोशलेश, राजेश और रवि के निर्देशन में गीत की कंपोजिशन, संवाद लेखन और एक्शन लिए गए हैं। निगम के ईओ धीरज कुमार के अनुसार, युवा कलाकारों की टीम मंगलवार से ही शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर कई दिनों तक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें