फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि चौक पर तोड़फोड़ को लेकर निगम व कंपनी ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक पर तोड़फोड़ को लेकर निगम और कंपनी ने मांगी माफी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
घंटाघर के पास स्थित वाल्मीकि चौक पर तोड़फोड़ के मामले में नगर निगम और एक कंपनी ने वाल्मीकि समाज से लिखित में माफी मांग ली है। सिटी थाना में हुई पंचायत में दोनों पक्षों की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने लिखित में पत्र देकर तोड़फोड़ के लिए समाज से क्षमा मांगी है। साथ ही ये भी आश्वस्त किया है कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य वाल्मीकि समाज की सहमति से ही किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, इसके लिए पंचकूला की एक कंपनी के अधिकारियों ने शहर में सर्वे किया था और वाल्मीकि चौक पर बिना किसी की सहमति के चौक पर पोल गाड़ने को लेकर तोड़फोड़ शुरू कर दी है। इस पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने ऐतराज जताया और निगम व कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी और चौक पर धरना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं समाज के लोगों ने इसकी जांच के लिए सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। सोमवार को थाना शहर करनाल में पंचकूला की कंपनी से अधिकारी संदीप अरोड़ा, असिस्टेंट मैनेजर राजकुमार, नगर निगम के एमई मोनिका और सब इंस्पेक्टर सीमा, एएसआई प्रवीण और वाल्मीकि समाज के मौजिज व्यक्तियों की उपस्थिति में माफीनामा लिखित रूप में सौंपा। भविष्य में वाल्मीकि चौक पर सीसीटीवी कैमरा वाल्मीकि समाज व प्रशासन के सहयोग से वाल्मीकि चौक पर लगाया जायेगा। इस मौके पर जोगिंद्र वाल्मीकि व आदि धर्म समाज के प्रधान वीरभान बिड़लान ने समाज के लोगों से अपील की कि समाज के लोग इस बारे में शांति बनाए रखें। इस मौके पर मुख्य रूप से जोगिंद्र वाल्मीकि, कैलाश पुरुषार्थी, अशोक परोचा, शम्मी खोडे, अशोक दुग्गल, राजबीर, राजा, दीपक, रमेश सहोता, पवन कुमार, स्वतंत्र कुमार, विनोद कुमार, संजय, सन्नी, राजेश वैद्य, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें