फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवर्धन नहर के पास मिली कार, चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
आवर्धन नहर के पास मिली कार, चालक लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। मधुबन पुलिस ने आवर्धन नहर के पास एक लावारिश हालत में मिली स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। कार गोंदर निवासी ईश्वर की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर गोंदर निवासी ईश्वर के पिता ने बम्बरेहड़ी के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ उसके बेटे को परेशान करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने एचआर05 ए 9565 स्विफ्ट कार आवर्धन नहर के पास लावारिश खड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया और जांच की। कार गोंदर निवासी ईश्वर पुत्र जगदीश की बताई गई। पुलिस ने इस मामले को लेकर ईश्वर के परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद गोंदर से ईश्वर के पिता जगदीश अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने बम्बरेहड़ी के दो लोगों के खिलाफ उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी। ईश्वर के पिता जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गांव में एक निजी स्कूल चलाता है, उस स्कूल में गांव बम्बरेहड़ी की एक युवती पढ़ाती है, जो कि कई दिन से लापता है। इसकी शिकायत जलमाणा चौकी में दर्ज है। लड़की के परिजनों ने उसके बेटे ईश्वर पर गायब करने का शक जाहिर किया है, जिसकी उन्होंने पंचायत में तसल्ली देने की कोशिश की, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसके बेटे को पंचायत में ही जान से मारने की धमकी दी थी। उसका बेटा 2 जनवरी को कार लेकर घर से चला गया था। उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं है। मधुबन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पक्के पुल से एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है, जो कि जांच में गोंदर के रहने वाले ईश्वर पुत्र जगदीश की पाई गई है। इसी मामले को लेकर ईश्वर के पिता ने बम्बरहेड़ी के लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें