फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी पीड़ित पांच गांव के किसान मिले डीसी से, लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी पीड़ित पांच गांव के किसान डीसी से मिले, लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

-किसानों ने कहा 30 जून को हुआ फैसला, कमिश्नर रोहतक ने दो महीने में खरीद पूरी करने का दिया था आदेश
-दो महीने बीतने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गलत चकबंदी का खामियाजा भुगत रहे पांच गांव के किसानों को आज तक न्याय नहीं मिला। अब एक बार और किसानों ने प्रशासन को 15 सिंतबर तक का अल्टीमेटम दिया है, साथ ही चेताया है कि वे सीएम के कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ जाएंगे और नारेबाजी करेंगे। किसानों ने बताया कि 30 जून को आए फैसले से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन फैसला आने के बाद आज तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित किसानों ने पिछले चार साल तक अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ी और चार साल के बाद कमिश्नर रोहतक ने 30 जून, 2017 को इस मामले का फैसला किया था।
विज्ञापन

कमिश्नर रोहतक ने अपने फैसले में दो ऑर्डर किए थे पहला ऑर्डर दो महीने के अंदर-अंदर खरीददार किसानों की जमीन को पूरा किया जाए, दूसरा जिस चकबंदी अधिकारी ने सरकारी रिकार्ड में कटिंग और ओवर राइटिंग, भ्रष्टाचार और फ्रॉड किया है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी आज तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जिसको लेकर चकबंदी पीड़ित पांच गांवों के किसानों में बड़ा भारी रोष बना हुआ है। किसानों ने कहा चकबंदी अधिकारी अपने भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। बार-बार सीएम के आदेश होने पर भी उन भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही। किसान राजबल राणा, भरतपुर, नकली राणा, अकल सिंह राणा, मैनपाल राणा कालरम, विनोद पंडित कालरम ने कहा है कि यदि 15 तारीख तक किसानों की मांगों को यदि पूरा नहीं किया गया तो 16 तारीख को सीएम घरौंडा की नई अनाज मंडी में आ रहे हैं। पीड़ित किसान उस दिन अपने घरों को ताला लगाकर अपने ट्रैक्टर ट्रालियों में महिलाओं और बच्चों समेत भारी संख्या में घरौंडा की नई अनाज मंडी में पहुंचेंगे और भ्रष्ट चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करेंगे। इस मौके पर चकबंदी संयोजक प्रदीप कालरम, सुनील चोपड़ा, ईश्वर सिंह, राजबल राणा, वेदपाल राणा, सुभाष, मैनपाल, कर्म सिंह, जल सिंह, कृष्ण, सतपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें