फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तलवारों से हमला, तेजाब डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर तलवारों से हमला, तेजाब डाला
विज्ञापन

-प्रोपर्टी विवाद से जोड़ा जा रहा है मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
-वारदात के समय घर पर अकेला था देवी दयाल, मेडिकल कालेज में दाखिल
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। तरावड़ी के वार्ड नंबर-2 स्थित छतरी वाले कुएं के पास रहने वाले एक व्यक्ति पर बदमाशों ने न केवल तेजधार हथियार से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया, बल्कि बदमाशों ने मिलकर व्यक्ति के मुंह में कपड़ा बांधकर उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। इससे व्यक्ति का शरीर जल गया और शरीर पर निशान पड़ गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में देवीदयाल निवासी वार्ड नंबर-2 तरावड़ी ने बताया कि रात को उसके घर पर कोई नहीं था। जब वह खाना बना रहा था तो अचानक 6-7 हथियारों से लैस बदमाश उसके घर पर आए और उन्होंने तलवारों, डंडों और बिंडों से हमला बोल दिया। यही नहीं बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा बांधकर उसके शरीर पर तेजाब भी गिरा दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हमले में घायल देवीदयाल को तरावड़ी के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। घायल देवीदयाल ने बताया कि बदमाशों ने तलवार से कई बार वार किए। इससे उसकी टांग, बाजू व शरीर पर चोट लग गई। इधर पुलिस जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला प्रोपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें