कार्यक्रम में अपने विचार रखते जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा।
करनाल। सेक्टर-13 स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से सभी खंडों में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इनमें 168 विद्यार्थियों ने भाग लिया।करनाल खंड के नोडल अधिकारी जयवीर ढाका ने बताया कि खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में सभी सीबीएसई और नॉन सीबीएसई बोर्ड के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें क्वांटम युग का आगाज और चुनौतियों के विषय पर विद्यार्थियों ने पोस्टर, चार्ट कंप्यूटर आधारित स्लाइड प्रस्तुत किए। नोडल अधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि निसिंग से 23, नीलोखेड़ी से 38, असंध से 29, इंद्री से 22 और करनाल से 56 सहित जिले में कुल 168 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल, खंड शिक्षा अधिकारी सीमा मदान, विद्यालय प्रमुख सपना पुरी, अनिल सैनी, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।