घरौंडा। शहर के रेलवे रोड पर स्थित रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। ताहरपूर निवासी कर्म सिंह (45 वर्ष) पुत्र रोशन लाल मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार को दोपहर बाद रेलवे रोड स्थित रेलवे स्टेशन के पास उसका शव पड़ा हुआ था। शव को देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी हाउस में भेज दिया है। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि रेलवे रोड पर एक डेड बॉडी होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।