अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। चामुंडा टेनिस अकादमी की ओर से जूनियर टेनिस नेशनल प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को की गई। पहले दिन देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मुख्य अतिथि के रूप में दुनार फूड्स के सीएमडी सुरेंदर गुप्ता पहुंचे।
प्रतियोगिता में 21 राज्यों से 175 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर चामुंडा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रधान जेके शर्मा ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि लड़कों में आदित्य राठी ने शाश्वत ठाकुरता को 6-1, 6-0, स्वरमन्यू सिंह ने दिक्शान छिकारा को 6-0, 6-2, देवांश वर्मा ने प्रणव तनेजा को 6-3, 6-0 तथा ऊमांश सहरीया ने अरनव यादव को 6-2, 6-4 से पराजित किया। लड़कियों में त्रिषा मलिक ने प्रतिष्ठा सैनी को 6-2, 6-1, दिशा सहरावत ने ओनिशा निश्चल को 6-1, 6-1, हरलीन कौर ने काश्वी शुक्ला को 6-0, 6-1 और जिया परेरा ने वान्या अरोरा को 6-2, 6-2 से मात दी। इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। वर्तमान में खेलों में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के वाइस प्रेजीडेंट डॉ. विनोद कालरा, दिलीप रंजन शर्मा, चामुंडा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की वाइस चेयरपर्सन सिमी, सतीश कल्याण, राज सिंह लाठर व जेके शर्मा मौजूद रहे।