फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाकर घर लोट रहे बाइक सवार अध्यापक को ओवरलोड डंपर ने कूचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेरठ रोड पर शुगर मिल के समीप स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर आ रहे बाइक सवार एक टीचर को रेत से भरे ओवरलोड डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटित करने के बाद डंपर चालक ने अन्य छह वाहनों में भी टक्कर मार दी और डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने डंपर को भी अपने कब्जे में लिया है। सदर थाना जांच अधिकारी एसआई तेजपाल ने बताया कि कर्ण विहार गली नंबर-एक 45 वर्षीय प्रमोद नगला मेघा के सरकारी स्कूल में अध्यापक था। शाम को वह बच्चों को पढ़ाकर बाइक पर सवार होकर घर की ओर आ रहा था। जब वह मेरठ रोड पर शुगर मिल के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे रेत से भरे ओवरलोड डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हैलमेट लगाए हुआ प्रमोद सड़क पर गिर गया और डंपर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित डंपर ने छह गाड़ियों को टक्कर मारी। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा गांव में साइकिल सवार को डंपर ने मारी टक्कर
वहीं दूसरी ओर बड़ा गांव के बस अड्डे पर डंपर के नीचे आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बड़ा गांव निवासी राकेश ने बताया कि उसका चाचा धर्मपाल सिंह (32) साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बस अड्डे पर पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें