फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं ने दूसरे दिन भी की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। बिजली विभाग करनाल सर्कल के कनिष्ठ अभियंताओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर जमकर नारेबाजी की। सभी जेई ने कार्यालय के समक्ष रोष जताते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों को जेई एवं इंचार्जों के प्रति रवैया सही नहीं है और अधिकारी जानबूझ कर उनका उत्पीड़न करने में लगे हुए हैं, जिससे सभी जेई एवं इंचार्जों में अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। इससे पूर्व डीईए सर्कल करनाल की मीटिंग में आयोजित की गई, जिसमें करनाल सर्कल के सभी जेईस ने ऑयल शूटेज माफ न करने पर नाराजगी जाहिर की। आज सभी ने केन्द्रीय परिषद के पदधिकारी शमशेर सिंह जेई को अधिकारियों द्वारा रंजिशन व साजिश के तहत निलंबित करने का पुरजोर विरोध किया और इस केस की विजिलेंस विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर प्रधान राम सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से अधिकारियों की हठधर्मिता के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन सर्कल कार्यालय पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना व सप्लाई बाधित होने की दशा में पूर्ण रूप से जिम्मेवारी उच्चाधिकारियों की होगी। प्रधान राम सिंह ने मांग की कि करनाल सर्कल के सभी जेई-इंचार्ज की ऑयल सार्टेज एक ऑफिस ऑर्डर में माफ हो। उन्होंने कहा कि अन्य लगभग सर्कल ने एक ऑफिस ऑर्डर में सभी जेई-इंचार्ज की ऑयल सार्टेज माफ कर दी है, लेकिन सीएम सिटी होने व जेई पर काम का प्रेसर होने के बावजूद जेई के कार्य नहीं हो रहे हैं। इस अवसर पर जेई राम सिंह प्रधान, जनरल सेक्रेटरी विक्रमजीत सिंह, कुलबीर बूरा, धीरज, राजिंद्र, कैलाश, मेहर सिंह, ओपी नरवाल, सतबीर सिंह, दिलबाग, शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें