फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के लिए बिछी बिसात, पार्टियों को चेहरों की तलाश, नगर निगम के पूर्व पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम में मेयर के सीधे चुनाव को लेकर चुनाव की बिसात बिछ गई है। भारतीय जनता पार्टी, इनेलो और कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है और जिताऊ चेहरों की तलाश। हालांकि, कई पूर्व पार्षदों ने मेयर पद के लिए चुनाव की ताल पहले ही दिन ठोक दी है।
हालांकि, अभी तक कोई भी पार्टी अपने पत्ते नहीं खोल रही है कि आखिर वे किस चेहरे पर दांव खेलेंगे। खास बात ये है कि नगर निगम की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग और डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने चुनाव लड़ने के लिए दावा ठोक दिया है। ऐसे में भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी, क्योंकि भाजपा के सामने कई दावेदार आ गए हैं और सभी ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने नगर निगम के मेयर के लिए सीधे चुनाव लेने का फैसला लिया है। इस फैसले का सभी राजनीतिक पार्टियां स्वागत कर रही हैं। ऐसे में ये चुनाव सभी पार्टियों के लिए विधानसभा से पहले अग्नि परीक्षा होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दल इसको गंभीरता से ले रहे है और उन चेहरों की तलाश कर रहे हैं, जिनकी शहर में पूरी पैठ हो और जिसकी पकड़ जमीनी स्तर पर मजबूत हो। कांग्रेस और इनेलो की ओर से इसको लेकर बैठक बुला ली गई है, जबकि भाजपा की ओर से कई दावेदार सामने आ रहे हैं। इनमें मेयर रेणुबाला गुप्ता व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने चुनाव लड़ने का दावा ठोक दिया है, हालांकि दोनों ही भाजपा से हैं। इसके अलावा, अशोक सुखिजा व मुकेश अरोड़ा या उनके परिवार से भी मेयर के लिए दावेदारी जताई जा रही है। अभी तक पार्टी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है।

संगठन का आदेश हुआ तो जरूर दोबारा से लड़ूंगी चुनाव : रेणु बाला गुप्ता
इस बारे में नगर निगम की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता का कहना है कि मेयर के लिए टिकट का फैसला संगठन करता है। संगठन का आशीर्वाद मिलेगा तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी, क्योंकि पिछली बार भी पांच साल मैंने शहर की सेवा की है। इसलिए सबसे मजबूत दावा मेरा बनता है। क्योंकि पूरे पांच साल में हमने हाउस को अच्छे तरीके से चलाया है और सीएम के आशीर्वाद से पूरे शहर का विकास कराया है।

मैं या मेरी पत्नी उतरेंगे मैदान में : वधवा
इस बारे में नगर निगम के पूर्व सीनियर मनोज वधवा का कहना है कि मेरे ऊपर शुरू से ही शहरवासियों का विश्वास है और पूरा प्यार है। इसलिए पार्टी के आदेश पर जरूर मेयर का चुनाव लड़ेंगे और अगर महिला के लिए आरक्षित हुआ तो वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाएंगे। मैं पूरी तरह से लिए इसके लिए तैयार हूं। भाजपा ने पूरे चार साल में अगर कोई अच्छा कार्य किया है तो मेयर के लिए सीधे चुनाव कराने का किया है, हम इसका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


टिकट मिली तो जरूर लड़ूंगा चुनाव : कृष्ण गर्ग
इस बारे में नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने कहा कि सीएम और पार्टी की ओर से टिकट मिली तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। अगर मेयर पद महिला के लिए आरक्षित हुआ तो वे अपनी पुत्रवधू को चुनावी मैदान में उतारेंगे। टिकट का फैसला संगठन करता है, अगर संगठन और शहर चाहेगा तो वे चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी जरूर। पिछली बार पार्षद के तौर पर भी मेरी अच्छी वोटों से जीत मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें