फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध में 42वीं नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध में 42वीं नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। कस्बे के सालवन रोड स्थित सिटी पैलेस में शुक्रवार देर शाम को 42वीं नेशनल आर्म्स रेसलिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया आर्म रेसलिंग फेडरेशन और बजरंग जिम के संचालक सुरेश बजरंग द्वारा करवाया गया। प्रतियोगिता में 15 राज्यों के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मराठा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मराठा वीरेंद्र का प्रतियोगिता में पहुंचने आयोजकों और खिलाड़ियों द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वीरेंद्र मराठा ने स्टेज पर रिबन काटा और बाद में मराठा और फेडरेशन के जनरल सेक्रेट्री मनोज नायर ने पंजा लड़ाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए वीरेंद्र मराठा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उपस्थिति से पता लग रहा है कि खिलाड़ियों में प्रतियोगिता के प्रति जोश है। वीरेंद्र मराठा ने कहा कि सभी को जीवन में कोई न कोई खेल अवश्य अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में जहां भी उनके सहयोग की जरूरत होगी, वह अपना सहयोग देने के लिए आधी रात को भी तैयार रहेंगे। वीरेंद्र मराठा ने सभी खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वह खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि अगर खेल में हार भी हो जाए तो उससे सबक लेते हुए खुद को आगामी प्रतियोगिता के लिए अच्छे से तैयार करना चाहिए। प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग का पहला मुुकाबला अंडर 45 आयुवर्ग पंजाब के खिलाड़ियों के बीच हुआ। दूसरा मुकाबला, महिला 25 वर्ष आयुवर्ग का हुआ। इस मौके पर नवाब सिंह, टेक्नीकल एडवाइजर रघुबीर सिंह, सुनील मराठा, रामकुमार पीटीआई, रिंगफाइट प्रेजिडेंट नॉर्थ इंडिया सीमा थापर, गोगन आसाम, प्रताप बंदराला, जितेंद्र भौपाराय, रिंग फाइट जनरल सेक्रेटरी रवि कुमार, सुखदीप सिंह रंधावा, राजबीर मराठा, रुस्तम गंगाटेहड़ी, लाड़ी वाल्हा, गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें