फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मुखिया तैनाती को लेकर सीएम से करेंगे मांग : हसला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में मुखिया तैनाती को लेकर सीएम से करेंगे मांग : हसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हसला की करनाल इकाई की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में हुई। इसकी अध्यक्षता सुनीत शर्मा जिला प्रधान ने की। बैठक मे बीर सिंह राणा पूर्व जिला प्रधान को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। सभी खंड प्रधान बैठक में शामिल हुए। बैठक में आगामी सत्र में शिक्षा में सुधार के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

बीर सिंह राणा ने शिक्षा सुधार के लिए तकनीकी सहायता और अन्य नवाचर उपायों पर चर्चा की। बैठक में प्रवक्ता साथियों को बीएड और एच टेट छूट के लिए हसला के प्रयासों की प्रशंसा की गई। बैठक में मुखिया विहीन विद्यालयों में अप्रैल माह के अंदर मुखिया तैनात किए जाने की मांग सीएम से करने के प्रस्ताव के साथ पुरानी पेंशन योजना की मांग के साथ ही कानूनी उपायों पर भी मंथन किया गया। बीर सिंह राणा ने दूसरे राज्यों का हवाला देते हुए सभी संभावित विकल्पों पर चर्चा की गई। जल्द प्राध्यापक से प्रधानाचार्य प्रोन्नति लिस्ट निकालने और योग्य प्राध्यापक साथियों का कॉलेज कैडर में प्रमोशन का रास्ता निकालने का संकल्प लिया गया। करनाल जिले से संबंधित प्रवक्ता साथियों ने बैठक में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. रणधीर, राकेश शर्मा, हरी ओम, हरि शंकर शर्मा, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, डॉ. पवन, शिव कुमार, गजेंद्र, रेखा अंतिल, ईश्वर सिंह, पंकज, सुरेश, डॉ. सुभाष, संजय कुमार, अरुण लखविंदर, सतीश, नरेंद्र, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें