फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो गीता परिवार की ओर से 21 स्थानों पर किया हवन यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
जियो गीता परिवार की ओर से 21 स्थानों पर किया गया हवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में जियो गीता परिवार की ओर से 21 स्थानों पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वों की संस्कृति है। मकर संक्रांति हमारा पावन, प्रेरक व मंगलमय पर्व है। आज के दिन सूर्य की गति दक्षिायन से उत्तरायन की ओर होती है। अज्ञानता से ज्ञान का पर्व, प्रकाश का पर्व व सूर्य नारायण की दिव्यता का पर्व मकर संक्रांति है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े। उल्लेखनीय है कि स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में जिओ गीता की ओर से संक्रांति यज्ञ अभियान शुरू किया गया है। यज्ञ हमें अंधकार से प्रकाश और बुराई से अच्छाई की ओर ले जाता है। गीता यज्ञ हर प्रकार के प्रदूषण से मुक्त होने का मजबूत आधार है। विकारों के रूप में जो प्रदूषण है वह समाप्त हो जाता है। वैचारिक प्रदूषण से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें