उत्कृष्ट कार्य करने वाले 131 लोगों को ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिला करनाल ब्राह्मण सभा ने मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए ब्राह्मण समाज के 131 लोगों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह सभा प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता की देखेरख में हुआ। इस दौरान सभी पूर्व जिला अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, वर्तमान कॉलेजियम सदस्य ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण सभाओं के वर्तमान अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज के जिला परिषद सदस्य, ब्राह्मण नगर पार्षद, पंचायत समितियों के ब्राह्मण सदस्यों व ब्राह्मण सरपंचों सहित गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुवर दयाल शर्मा ने शिरकत की व शिक्षाविद तथा समाजसेवी डा. बालकृष्ण कौशिक ने अध्यक्षता की। इस मौके पर रघुवर दयाल शर्मा ने कहा कि जिला करनाल ब्राह्मण सभा द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी डा. बालकृष्ण कौशिक ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व समर्पण, अर्पण और परिवर्तन का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर सम्मान समारोह करके जिला करनाल ब्राह्मण सभा ने समाज की एकता और एकजुटता का परिचय दिया है। इस अवसर पर डॉ. जीडी शर्मा, बीआर मेहता, राहुल बाली, गुलशन वैध, कैलाश शर्मा, देवी दयाल शर्मा, डॉ. पीयूष शर्मा, मित्रपाल सरपंच, हवा सिंह सरपंच, विनोद शर्मा सरपंच, संदीप शर्मा सरपंच, ओमप्रकाश शर्मा सरपंच, जिला पार्षद सुनील कौशिक, नगर पार्षद ओंकार शर्मा, सोनिया पंडित, विकास शर्मा, ब्लाक समिति सदस्य नानक शर्मा, उपाध्यक्ष बृज भूषण कोयर, पूर्व सरपंच सुदामा, भीरा, महासचिव महेंद्र शर्मा सांभली, कोषाध्यक्ष मेघराज शर्मा उचाना, कार्यकारिणी सदस्य राममेहर शर्मा, मुकेश शर्मा, सचिन बल्ला, श्रीराम, विजेंद्र राहड़ा, रोशन फफड़ाना, भूषण गौड़ ब्रास, सियाराम सालवन और मोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।