फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए वन की टीम पर लोगों ने बोला हमला, एक एएसआई सहित तीन पुलिस कर्मचारी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला, एएसआई सहित तीन पुलिस कर्मचारी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग। (करनाल)
गांव सिंघड़ा के डेरा भोजपुर पर दो आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए वन टीम पर डेरा निवासियों सहित 20 लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में एक एएसआई सहित तीन पुलिस कर्मचारी चोटिल हो गए। यही नहीं हमलावरों ने पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह गांव सिंघड़ा के भोजपुर डेरे पर दो लोगों सूरजभान और बहलोलपुर निवासी साहब सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की सीआईए वन टीम दो गाड़ियों में सवार होकर डेरे पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने आरोपी सूरजभान को काबू किया तो सूरजभान ने देशो, रोहित और रोहताश को आवाज लगाई। आरोपी की आवाज सुनकर डेरे से महिलाओं सहित 15-20 लोगों ने लाठी, डंडो, गंडासी और रॉड़ आदि से पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में तीन पुलिस कर्मचारी एएसआई रामफल, ईएएसआई अशोक कुमार व अमर सिंह को चोट आई हैं। घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों का निसिंग सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि टीम में शामिल पुलिस कर्मचारी राजेंद्र, रामनिवास, अंकित, अमित कुमार, सतीश और दूसरी गाड़ी के चालक हरपाल सिंह, कुलदीप और प्रवीण ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज कमलदीप राणा ने बताया कि आरोपी रमेश, देशो, रोहित, रोहताश और सूरजभान सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से हमला करने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें