फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लाक समिति सदस्यों समेत पांच को बीडीपीओ कार्यालय में शराब पीते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ब्लाक समिति सदस्यों समेत पांच को बीडीपीओ कार्यालय में शराब पीते पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)
बीडीपीओ ऑफिस के अंदर बने एक कमरे में सोमवार रात जाम छलका रहे ब्लॉक समिति के दो सदस्यों समेत पांच लोगों को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सदस्यों में दो ब्लॉक समिति के सदस्य हैं, जबकि तीन अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आफिसों में बैठकर शराब पीने वालों में हड़कंप है।
इंद्री पुलिस के अनुसार बीडीपीओ कार्यालय परिसर में एक कमरा सरपंचों और ब्लाक समिति सदस्यों के लिए है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बीडीपीओ कार्यालय के अंदर बने एक कमरे में शराब पी रहे हैं। पुलिस ने टीम गठित कर छापामारी की तो वहां पर शराब पीते हुए पांच लोग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस दौरान युवकों ने शराब की बोतल तोड़ दी। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराया। पकड़े गए सदस्यों में ब्लॉक समिति सदस्य संजय कुमार निवासी खुखनी, शिवकुमार निवासी गढ़ी साधान शामिल हैं। इसके अलावा मनोज निवासी राजेपुर, राजीव निवासी नगला रोड़ान और राजेश निवासी रैयतखाना का नाम शामिल हैं। जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि पांचों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर इंद्री के बीडीपीओ राजकुमार का कहना है कि वे कल बाहर थे, इस प्रकार के मामले की जानकारी नहीं है। जाकर पता करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें