फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब ओवरफ्लो होने से सड़क पर फैला पानी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदर में तालाब ओवरफ्लो होने से सड़क पर फैला पानी, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
गांव गोंदर में एक बस्ती के पास स्थित तालाब के ओवरफ्लो होने से गांव की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। तालाब का दूषित पानी सड़क और बस्ती की गलियों में जमा हो रहा है। इससे क्षेत्र के लोग दूषित पानी से गुजरने पर मजबूर है। वहीं तालाब के किनारे बनी सड़क पर कीचड़ फैला हुआ है। बस्ती में जमा तालाब के दूषित पानी से बदबू आती है, जिस कारण ग्रामीणों को मुंह पर कपड़ा रखकर निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत गोंदर की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत कर पानी की निकासी के लिए नाले की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं तालाब ओवरफ्लो होने से पास लगते खेतों में पानी जमा हो जाने से फसल भी खराब हो जाती है। पानी से तालाब के किनारे पर बनी सड़क भी टूट चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामपाल, सुभाष, मोनू, किरणपाल, सोमपाल, सुरेंद्र, पवन, रामधारी, रणसिंह सहित अन्य का कहना है कि घरों व गलियों में जमा तालाब के दूषित पानी पर मच्छर पनपने से बस्ती में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। काफी दिनों से ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से तालाब के पानी की निकासी के लिए जल्द नाला बनवाने की मांग की है। ताकि उन्हें बस्ती में जमा दूषित पानी की समस्या से निजात मिल सके। इस संबंध में ग्राम सरपंच देवेंद्र राणा उर्फ बिट्टू का कहना है कि गांव के इस तालाब को फाइव पौंड बनवाया जाएगा और बस्ती वासियों की समस्या का जल्द हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें