फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने के बहाने आई और 50 हजार का सामान चुराकर ले गई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी पीने के बहाने आई और 50 हजार का सामान चुराकर ले गई महिलाएं
विज्ञापन

असंध। नगर के सालवन चौक के दुकानदार सतपाल ने पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी गैर हाजरी में कई महिलाएं पानी पीने के बहाने करीबन पचास हजार का कीमती समान चुरा कर ले गई है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि महिलाएं दुकान से बीस किलो तांबे की पुरानी तारें,दस किलो नई तारें सहित पीतल के हजारों रूपयों के बुश व दो मोटर,अन्य समान चुरा कर ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के सहयोग से चोरी हुए समान सहित 6 महिलाओं को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिस महिलाओं के खिलाफ ठोस कार्यवाही नही कर रही। इसी मामले को लेकर डीएसपी से दुकानदार मिले ओर डीएसपी ने महिला पुलिस कर्मचारियों को आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए। इस मामले में जांच अधिकारी राजवंती देवी से संपर्क किया तो उनसे बात नही हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें