फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे पर तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरे पर तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, जेवरात चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। कस्बे के राहड़ा रोड स्थित पिंडोरिया डेरे पर गत रात्रि एक बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे डेरे से सोने के जेवर व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने बुजुर्ग कमरे जाकर देखा तब उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद असंध थाना पुलिस को सूचित किया गया। हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव गौर दलबल सहित मौके पर पहुंचे व मुआयना किया। मधुबन से पहुंची एफएसएल व डॉग स्कवाड ने भी मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस ने मृतक जागीर सिंह के बेटे की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे परमिंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात उनके पिता जगीर सिंह (80) एक दम सही सलामत सोए थे, लेकिन अल सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे जब रोजाना की तरह मेरी माता जब उन्हें चाय देने गई तो मेरे पिता कमरे के फर्श पर अचेत हालत में पड़े थे, चारों ओर खून ही खून था उनके शरीर चोटों के निशान थे क कमरे में भी सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था व कमरे से कीमती सोने के जेवर व अन्य कीमती सामान गायब थे।
विज्ञापन

परिजनों को क्यों नहीं लगी भनक
बताया जाता है कि घर पर सभी लोग थे, लेकिन घर पर एक बुजुर्ग ही चाकुओं से गोद गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई, इसके बावजूद घर वालों को पता नहीं चला। इस मामले को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। यह मामला पुलिस के लिए बेहद पेचीदा हो गया है। पुलिस परिजनों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि मामले का खुलासा हो सके। बॉक्स सभी आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे : गौरइस मामले में थाना प्रभारी संजीव गौर ने बताया कि पुलिस ने मृतक जगीर सिंह के बेटे की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले का जल्द खुलासा करने की उम्मीद जाहिर करते हुए दावा किया है कि आरोपी शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल इसकी जांच जारी है। --------सोम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें