फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रासफार्मर से कीमती समान हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडला। गांव जाणी के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। जाणी के जंगल वाले रकबे से किसान कर्मसिंह के खेत में मंगलवार रात को चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। काश्तकार किसान धर्मपाल ने बताया कि बुधवार की सुबह जैसे ही वह अपने खेत में पहुंचा तो ट्रांसफार्मर की हालत देख कर दंग रह गया। चोर खड़े ट्रांसफार्मर से कीमती समान चुरा ले गए। किसान ने बताया कि इस घटना की जानकारी बिजली व पुलिस विभाग को दे दी है। किसान धर्मपाल व आस पास के किसानों ने कहा कि ऐसे समय में ट्रांसफार्मर चोरी हुआ है जब धान रोपाई का कार्य पूरे यौवन पर है। इन किसानों ने चोरी हुए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने की विभाग से अपील की है। ताकि किसान को धान की रोपाई करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें