फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। भारतीय किसान यूनियन की खंड स्तरीय बैठक स्थानीय हर्बल पार्क में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला महासचिव टेकचंद ने की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह ने मुख्यरूप से शिरकत की। बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। बुधवार को स्थानीय हर्बल पार्क में आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ तो किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने देने की बात कहती है, लेकिन दूसरी तरफ किसानों को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सरकार कहती है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे, किसानों के कर्ज मुक्त करेंगे तथा फसलों पर लाभकारी मूल्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर 3 जुलाई से जारी किसानों के अनिश्चितकालीन धरने में प्रदेश के किसान बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौ. जय कुमार, ब्लॉक उपप्रधान बलबीर सिंह, सचिव मांगाराम, बलधीर सिंह, महेंद्र सिंह, केदाराराम, बीरूराम, राजबीर सिंह, नरेश फोर, सरूपा राम, करतार सिंह, जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें