फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन मंदिर में कराये प्राणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छठे दिन मंदिर में कराए प्राणायाम
विज्ञापन

करनाल (ब्यूरो)। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य योग मंदिर में चल रहे योग प्राणायाम शिविर के छठे दिन डॉ. दमयंती शर्मा ने कहा कि योग प्राणायाम करने से किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए ध्यान केंद्रित करने की शक्ति आती है। संसार में जितने भी सफल आदमी हुए हैं सबने ध्यानपूर्वक कार्य किया है। उन्होंने बच्चों को कहा कि आज जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता वे योग प्राणायाम का नियमित अभ्यास करें। कुछ ही दिनों में उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ जाएगी। आज उत्तम ध्यानावस्था के लिए मानव कल्याण के लिए योग ही सर्वोत्तम साधन है। इससे जीवन में पवित्रता आती है। उन्होंने बच्चों को शीतली, उज्जयी, भ्रामरी, अनुलोम विलोम तथा भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग शिक्षक देवेंद्र वर्मा और अर्जुन कटारिया ने बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी। टेलीविजन, लैपटॉप तथा मोबाइल का इस्तेमाल सीमा में करें। शिविर 21 जून तक चलेगा। भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें