फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने मंगवाया मुंह खुर व गलघोंटू का कंबाइन इंजेक्शन, 6 महीने तक नहीं होगी पाशुओं को बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पशुओं में होने वाली मुंह खुर और गलघोंटू जैसी बीमारियां काफी समय से परेेशानी का सबब बनी हुई हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि विभाग द्वारा मुंहखुर व गलघोंटू (कंबाइन) नामक एक इंजेक्शन मंगवाया है। जोकि पशुओं को साल में केवल दो बार ही लगाए जाएंगे।
विभाग का दावा है कि यह इंजेक्शन हर सरकारी वेटरनरी और डिस्पेंसरी पर उपलब्ध होगा। हरियाणा ऐसा पहल राज्य होगा जहां पर पशुपाल विभाग 90 प्रतिशत पशुओं को इस कंबाइन इजेक्शन का टीकाकरण करेगा ताकि पशुओं को अगले 6 महीने तक यह बीमारी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मुंहखुर के लक्षण
1. प्रभावित होने वाले पैर को झाड़ना (पटकना)
2. पैरो में सूजन (खुर के आस-पास) लंगड़ाना
3. बुखार आना व खुर में घाव होना
4. मुंह से लार गिरना जीभ, मसूड़े, ओष्ट आदि पर छाले पड़ जाना
5. चारा न खाना व पशु का बहुत कमजोर हो जाना

गलघोंटू के मुख्य लक्षण
1. पशु को तेज बुखार होना
2. एक घंटे से लेकर 24 घंटे के अंदर पशु की मौत होना
3. लार बहना, नाक से स्राव बहना एवं सांस लेने में तकलीफ होना
4. आंखें लाल व चारा न खाना
5. गले, गर्दन एवं छाती पर दर्द के साथ सूजन आना


मुंह खुर और गलघोंटू कंबाइन इंजेक्शन की शुरुआत हरियाणा प्रदेेश से की गई है। जिसके लगाने से पशुओं को 6 महीनों तक मुंहखुर और गलघोंटू की बीमारी नहीं होगी।
-डॉ, अरिवंद जांगलान, वेटरनरी सर्जन, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें