फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी को भी मिलेगी 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा : सीएम मनोहर लाल

Fri, 28 Jun 2019 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले सत्याग्रही भी अब आयुष्मान योजना में शामिल होंगे। इन्हें पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी के पति या पत्नी दोनों ही इस सुविधा का लाभ लेने के हकदार हैं। वे वीरवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले सत्याग्रहियों के पहचान पत्रों पर से अब आपातकाल पीड़ित शब्द हटा लिया गया है। अब सरकार उन्हें लोकतंत्र सेनानी का नाम दिया गया है, ताकि वे खुद को गौरवांवित कर सकें।

प्रदेश सरकार ने सीधे लाभ देने का लिया निर्णय
सीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानी के लिए आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय लिया था, परंतु केंद्र सरकार द्वारा प्रथम चरण में यह योजना अन्य गरीब वर्गों के लिए बनाई है। उसके बावजूद भी हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि लोकतंत्र सेनानी व उसकी पत्नी को 5 लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा सीधी दी जाएगी, चाहे वह अपना इलाज किसी भी प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को नसीहत- अधूरे कार्यों में लाएं तेजी

वीरवार को सीएम मनोहर लाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि समय पर सभी कार्य पूरे हो सकें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि करनाल का विधायक हूं। इस नाते भी यहां चल रहे कार्यों की रिपोर्ट ली है।

विधायकों से सीएम बोले- जनता के बीच संवाद स्थापित करें
बैठक के दौरान सीएम मनोहर लाल ने उपस्थित विधायकों को भी जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास भाजपा व उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य और नारा भी है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निवारण करें। जनता की आशाओं के अनुरूप सभी विकास कार्य पूरा करवाएं।

जिलाध्यक्ष के घर सांत्वना देने पहुंचे सीएम
बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद के घर पहुंच उनकी माता जनक रानी के देहावसान पर शोक संवेदना प्रकट की। सीएम के साथ जिलाध्यक्ष के आवास पर राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज, विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, विधायक बख्शीश सिंह, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, स्वच्छ भारत हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, मेयर रेणू बाला गुप्ता, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर व तालाब प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें