फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी बिना इंजन की टी-18 ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड बिना इंजन की स्वदेशी ट्रेन टी-18 दिल्ली से कटरा के बीच चलाने की तैयारी है। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कब से इस ट्रेन का संचालन होगा और किस नाम से चलेगी। इतना तय है कि जुलाई के पहले सप्ताह में इसका ट्रायल दिल्ली से करनाल और अंबाला के बीच होगा। यह ट्रेन रोजाना दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से वापसी दोपहर तीन बजे होगी और रात को 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। टी-18 ट्रेन में 18 डिब्बे होंगे और दिल्ली से कटरा तक का सफर आठ घंटे में ही पूरा हो जाएगा। मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने वालों के लिए यह बेहतर ट्रेन होगी।

ये है शेड्यूल
यह ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से चलेगी और 8.10 बजे अंबाला पहुंचेगी। 9.22 बजे लुधियाना, 12.40 जम्मू और दो बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी दोपहर बाद तीन बजे कटरा से होगी। 4.18 बजे जम्मू, 7.36 बजे लुधियाना, 8.56 बजे अंबाला और रात को 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-18 की खासियत
-ट्रेन में इंजन की जगह ड्राइवर केबिन और हर चौथे कोच में ऐसी मोटर तकनीक होगी जोकि इंजन की तरह ट्रेन को रफ्तार देगी।
-ट्रेन में सभी कोच दिव्यांगों की सहूलियत के अनुसार बनाए गए हैं और हर को च में दिव्यांगों के लिए सीट आरक्षित होगी।
-फस्ट क्लास के कोच की यह खासियत होगी कि जिस ओर ट्रेन चलेगी, उस ओर कुर्सियां भी हो जाएंगी। सभी कोच एसी होंगे।
-मेट्रो की तर्ज पर ट्रेन के दरवाजे आटोमैटिक होंगे। ट्रेन के रुकते ही फ्लेट फार्म पर उतरने के लिए कोच से स्लाइडिंग स्टेप निकलेगा।
-यह ट्रेन 15 से 20 फीसदी ऊर्जा की बचत करेगी, इस ट्रेन को 2018 में शुरू होना था, इस वजह से टी-18 नाम दिया गया है।


ट्रेन संचालन का शेड्यूल जारी हो गया है, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि कब से चलेगी, लेकिन जुलाई के महीने में ट्रायल के लिए आएगी। -अजय मलिक, रेलवे अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें