फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा गौड़ ने मिसेज इंडिया टूरिज्म-2019 का जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। करनाल की रहने वाली मनीषा गौड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम चमकाया है। मनीषा गौड़ ने राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया टूरिज्म-2019 का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर व प्रदेश में खुशी का माहौल है।
बता दें कि राजस्थान के उदयपुर ताज होटल में मिसेज इंडिया यूनिवर्सल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंची प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। हरियाणा की ओर से करनाल की मनीषा गौड़ ने राष्ट्र स्तर पर आयोजित मिसेज इंडिया यूनिवर्सल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रतिभागिता करते हुए मिसेज इंडिया टूरिज्म-2019 इंडिया का खिताब जीता। यह अवार्ड जीतकर उन्होंने अपने प्रदेश का मान बढ़ाया है, जिससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलिपींस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मनीषा
आगामी इंटरनेशनल प्रतियोगिता फिलिपींस में आयोजित होगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मनीषा गौड़ मिसेज वर्ल्ड टूरिज्म-2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जोकि एक गर्व की बात है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 40 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें