फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो होल्डर ने कीडे़ वाला आटा उपभोक्ताओं को कर दिया वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तरावड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा गरीब परिवारों को राशन डिपो द्वारा दिया जाने वाला आटा खाने योग्य नहीं है। अगर गरीब परिवार यह आटा इस्तेमाल करेगा तो अवश्य ही बीमार पड़ेगा। तरावड़ी में डिपो होल्डर द्वारा गरीब परिवारों को दिया जाने वाले आटे में कीड़े मिलने की शिकायत आई है। अब लोग राशन की दुकानों से यह आटा लेने से कतरा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने विभाग को इस मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-3 के सुरेंद्र कुमार व श्यामलाल जांगड़ा का कहना है कि वीरवार को वे अपने डिपो होल्डर से आटे की थैली लेकर आए। जब उन्होंने यह आटा खोलकर ड्रम में डालना चाहा तो देखा कि उसमें कीडे़ रेंग रहे हैं। इस पर वे तुरंत आटा डिपो होल्डर को वापस करने के लिए पहुंचे। डिपो होल्डर का कहना है कि जैसा हमारे पास आया है, वैसे सप्लाई कर रहे हैं। गरीब परिवारों का कहना है कि अगर सरकार गरीब परिवारों की सहायता करनी है तो ऐसा आटा तो सप्लाई न करे, जिससे कि गरीब परिवारों के परिवार या बच्चे बीमार हो जाएं और ऐसा आटा देने वाले मिल्ज और डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। इस बारे में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र बंसल का कहना है कि सरकार ऐसा आटा सप्लाई करके गरीब परिवारों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। सरकार को गरीब परिवारों के साफ-सुथरा आटा सप्लाई करना चाहिए ताकि कोई परिवार बीमार न हो पड़े और कीड़ेयुक्त आटा देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें। उधर, डीएफएससी अनिल कुमार का कहना है कि वे इस मामले को चेक कराएंगे। खराब आटा उपभोक्ताओं में सप्लाई नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें