फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय की रिकॉर्ड जीत से सीएम मनोहर का बढ़ा कद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा सीट करनाल से संजय भाटिया की रिकॉर्ड जीत से सीएम मनोहर लाल ने अपना कद बढ़ा लिया है। संजय भाटिया की रिकॉर्ड मतों से 654269 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को अंतर के 39 फीसदी यानी 255163 वोट मिले। ये जीत देश में राहुल गांधी के बाद दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे न केवल सीएम मनोहर लाल का केंद्र में कद बढ़ा है, बल्कि करनाल में उन्होंने अपना गढ़ भी और मजबूत कर लिया है।
सीएम मनोहर लाल ने करनाल से अपनी जिम्मेदारी पर संजय भाटिया को टिकट दिलवाया था। इसके बाद सीट पर प्रचार करने के लिए खुद के अलावा किसी दूसरे प्रचारक को नहीं बुलाया। इतना ही नहीं खुद भी मात्र चार बार ही प्रचार के लिए गए। इनमें दिनों में पन्ना प्रमुखों की बैठक ली और सभी नौ विधानसभा में रैलियों का आयोजन किया। सीएम ने इससे ज्यादा करनाल सीट पर जोर लगाना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव व जींद उपचुनाव में मिली जीत
दिसंबर 2018 करनाल सहित पांच नगर निगमों में चुनाव हुए थे। सभी स्थानों पर कांग्रेस के मेयर ने जीत दर्ज की थी। इसमें करनाल सीट पर मेयर के साथ-साथ 20 में से 18 पार्षद भी भाजपा के बने। इसके बाद जनवरी में जींद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें