फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी, आज खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए विद्यार्थी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 25 मई तक पोर्टल खोला गया है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ऑफलाइन ही आपने आवेदन फार्म जमा कराए हैं। उन्हें भी ऑनलाइन फार्म भरना होगा। 28 मई को दूसरे ड्रॉ के साथ विभाग की ओर से कक्षा 11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी स्कूल अलॉट किए जाएंगे।

10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर बनेगी मेरिट
नियम के अनुसार कक्षा 11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इन्हें विभाग की ओर से इनके 10वीं कक्षा के बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में मेरिट के आधार पर स्कूल अलॉट किया जाएगा। मेरिट में उन्हीं बच्चों को शामिल किया जाएगा, जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
विज्ञापन


दूसरे ड्रॉ में हिस्सा लेने से पहले दोबारा स्कूल चुनने जरूरी
वहीं दूसरे ड्रॉ में शामिल होने के लिए कक्षा दूसरी से 12वीं के विद्यार्थियों को भी दोबारा स्कूलों के विकल्प चुनने होंगे। इसके लिए 26 व 27 मई को विभाग की ओर से पोर्टल खोला जाएगा। जो अभिभावक दोबारा स्कूलों की वरीयता अपडेट नहीं करेंगे, उनके बच्चों को दूसरे ड्रॉ की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। क्योंकि पहले राउंड में स्कूलों के भरे गए विकल्प विभाग की ओर से रद्द माने जाएंगे।
विज्ञापन


स्कूल अलॉटमेंट का दूसरा ड्रा 28 मई को जारी किया जाएगा। इसी ड्रॉ में कक्षा 11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी स्कूल अलॉट किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को दूसरे ड्रॉ में हिस्सा लेने के लिए स्कूलों के विकल्प दोबारा ऑनलाइन चुनना अनिवार्य है। अभिभावकों को बाद में कोई दिक्कत न आए या किसी बच्चे को गलत स्कूल अलॉट न हो, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। -चंद्रेश विज, बीईओ करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें