फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर से 1.2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप, दिल्ली की फर्म के डायरेक्टर समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी के संधीर रोड स्थित मैसर्स एवरग्रीन ओवरसीज सिल्की एंड सारटैक्स में पार्टनर इंद्रजीत नारंग की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दिल्ली की एक चावल की फर्म के डायरेक्टर समेत पांच के खिलाफ 1.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंद्रजीत नारंग ने बताया कि वे चावल का कारोबार करते हैं। दिल्ली की फर्म नुपुर कंसलटेंट के डायरेक्टर दलीप व चार अन्य ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोप है कि आरोपियों ने उनका रास्ता रोका और उनसे पैसे भी छीनने की कोशिश की और रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। चावल व्यापारी का दावा है कि वह किसी प्रकार से आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और अपने सीएचडी स्थित आवास पर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आरोप पर सदर थाना पुलिस ने दलीप, डायरेक्टर नुपुर मार्केटिंग कंसलटेंट, केशव पुरम दिल्ली व चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, रास्ता रोककर पैसे छीनने व पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धारा 406, 420, 392, 341, 506 आईपीसी 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर में केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि मामला चावल के पैसे लेन देन से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें