करनाल। पानीपत में सब्जी विक्रेता की हत्या के आरोपी आढ़ती को पुलिस ने चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस से सब्जी विक्रेता का शव उठा लिया है। सोमवार को पानीपत में परिजनों ने आढ़ती की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र निवासी राज्यसभा सांसद, गाजियाबाद निवासी राज्यसभा सांसद सहित पूर्व डीएसपी व अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने परिजनों का समर्थन दिया। परिजन मृतक कर्मबीर का शव गांव कुराड़ में लेकर चले गए हैं।