फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंधी-बारिश से गिरे 154 बिजली के खंभे, 84 ट्रांसफार्मर प्रभावित

विज्ञापन
शुक्रवार शाम आई आंधी के बाद बिजली निगम की टूटे हुए खंभे। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आंधी-बारिश ने बिजली निगम के ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचाया। तेज हवा और बारिश से जिले में 154 बिजली के खंभे टूट गए जबकि 84 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। बिजली निगम को शुरुआती आकलन में करीब 78 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात तक कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सुबह तक सुचारु हो पाई।
अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि जिले में 154 बिजली के खंभे टूटने और 84 ट्रांसफार्मर प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। करीब 78 लाख रुपये है। शनिवार रात करीब 8:45 बजे आंधी-बारिश शुरू होने के बाद एहतियातन बिजली उपकेंद्र बंद किए गए थे। रात करीब 10 बजे एक-एक करके आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया लेकिन कई फीडर ट्रिप होने से बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर-6, सेक्टर-32, सेक्टर-3, हांसी रोड, ओल्ड पावर हाउस और मधुबन उपकेंद्रों से जुड़े करीब 50 फीडर प्रभावित हुए थे। इनसे जुड़े कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन

आनंद विहार, हांसी रोड, जनकपुरी, रेलवे रोड, राजीव कॉलोनी, रमेश नगर, मंदिर मार्ग, सेक्टर-6, सेक्टर-32, विकास नगर, करण विहार, मधुबन, बजीदा, भुसली और कंबोपुरा सहित प्रभावित क्षेत्रों में सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई।

शुक्रवार शाम आई आंधी के बाद बिजली निगम की टूटे हुए खंभे। अमर उजाला

शुक्रवार शाम आई आंधी के बाद बिजली निगम की टूटे हुए खंभे। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें