फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई ट्रेडिंग के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल जारी, 15 को करनाल में एकजुट होंगे प्रदेशभर के आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। ई-ट्रेडिंग के विरोध में आढ़तियों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को भी जिलेभर में आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। आढ़तियों ने चेताया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे खुलकर सरकार का विरोध करेंगे। साथ ही आगामी 15 अप्रैल को प्रदेशभर के आगामी आगामी रणनीति को लेकर करनाल में सभा करेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे। करनाल नई अनाज मंडी समेत जिलेभर की मंडियों के इसी प्रकार के हालात रहे।
विज्ञापन

वीरवार को निगदू नई अनाज मंडी निगदू में आढ़तियों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानों को बंद कर व्यापारियों ने ई-ट्रेडिंग को किसानों व आढ़तियों के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने बताया कि यह किसानों व आढ़तियों के हित में नहीं है। आढ़तियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और पहले मंडी में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और उसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंच चेयरमैन जयपाल सांवत व अधिकारी सुरेश कुमार को आढ़तियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहला, जगदीश कुमार, सतपाल बवेजा, सुंदर लाल गुप्ता, समे सिंह, अमित गुप्ता, शमशेर सिंह, राजकुमार पुजानी, कपिल आहुजा, सोहन लाल, रामचंद्र पाबला, भीम सिंह, धर्मबीर गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें