सर्किल कबड्डी में राहड़ा ने पानीपत को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल राहड़ा में पुलगामा में शहीद हुए भारत मां के वीर सपूतों की याद में दो दिवसीय सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मा. महिपाल राणा और डीपी सुनील की देखरेख में किया गया। इसमें पानीपत, जींद, हिसार, कैथल, पानीपत, भिवानी, रोहतक, करनाल, राहड़ा, हजवाना, पाई सहित लगभग 30 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का वजन 50 किलोग्राम से कम आधार कार्ड पर अनिवार्य था। प्रतियोगिता में राहड़ा ने पानीपत को 49-38, हिसार ने जींद की 40-38, हजवाना ने भिवानी को हराकर जीत दर्ज की। एसवीएम स्कूल के संचालक महिपाल राणा ने कहा कि कश्मीर के पुलगामा में शहीद हुए हमारे जवानों की याद में सर्कल कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के जिलों की टीमों के साथ साथ ग्राम पंचायतों की टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने एकता का परिचय देते हुए अपनी टीम को मैच जितवाये है। महिपाल राणा ने कहा कि एसवीएम स्कूल की तरफ से समय समय पर खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती है। इससे खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकल कर आती है। राणा ने कहा कि यहां से निकल के खिलाड़ी आगे जाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर विजय राणा, डीपी हरपाल सिंह, सोहन, डीपी पवन, नकल, कृष्ण उपलानी, धीर सिंह, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।