फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावड़ी में बनेगा फायर ब्रिगेड स्टेशन, पांच को विधायक करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। तरावड़ी को जल्द ही फायर ब्रिगेड स्टेशन की सौगात मिलेगी। नया फायर ब्रिगेड स्टेशन का शिलान्यास 5 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। शिवपुरी सेवा समिति अंजनथली रोड पर बनने वाला फायर स्टेशन डेढ़ करोड़ की लागत से नौ महीने में तैयार होगा। नगरपालिका उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास कबीरपंथी इसका शिलान्यास करेंगे। पंकज गोयल ने कहा कि विधायक ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए उनको पूरा कर दिया गया है। इस अवसर पर रेखा कबीरपंथी, देवेंद्र कामरा, राजबीर कबीरपंथी, अमित जैन व रणजीत भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें