फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाछठ जैसे पर्व पर मनुष्य को अपने जीवन में शुद्धता लाने का संकल्प लेना चाहिए : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर मनुष्य को अपने जीवन में शुद्धता लाने व जीवन को ऊंचा उठाने का संकल्प लेना चाहिए तभी समाज में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, छुआछूत, जातिवाद, असमानता जैसी बुराईयों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री मंगलवार को छठ सेवा समिति मंडल द्वारा आयोजित 24वें छठ पर्व महोत्सव पर करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के तट पर बने सूर्य मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उपस्थित श्रद्धालुओं पर छठ पर्व महोत्सव की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारे प्रमुख त्योहारों में से एक है, यह त्योहार सूर्य उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना गया है। सूर्य जिसे ऊर्जा व जीवन शक्ति के रूप में माना जाता है उसकी छठ त्योहार के दौरान मनोकामना पूर्ति, समृद्धि और प्रगति प्रदान करने के लिए पूजा की जाती है। इसलिए छठ पर्व का त्योहार देश-विदेश के बड़े हिस्से में आज नहरों, सरावरों के किनारे भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होकर मना रहे हैं। यह त्योहार आपसी मिलन-प्रेम और पूरे परिवार व समाज का एक सांझा त्योहार है, इसे सभी तरह के भेदभाव भुलाकर मनाया जाता है। यह पर्व सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ा हुआ है और यह हमें पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथ्वी को भी सूर्य का अंश माना जाता है और हम सब पृथ्वी के अंश हैं, इसका अर्थ है कि धरती पर जितने जीव-जंतु व मनुष्य सभी सूर्य के अंश हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिला एवं पुरुष को लेकर असमानता बढ़ी और महिलाओं के प्रति आदर कम हो गया जिसके परिणामस्वरूप कन्या भ्रण हत्या जैसी सामाजिक बुराई समाज में पनप गई। इस बुराई को समाप्त करने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से किया था और इस आह्वान को हरियाणा ने हाथों-हाथ लिया परिणामस्वरूप आज हरियाणा में लिंगानुपात 830 से बढ़कर करीब 950 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व पर हमें चाहिए कि हम स्वच्छता को बढ़ाने के लिए संकल्प लें, स्वच्छता जैसा दुनिया में कोई संस्कार नहीं, हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि हर गली, मोहल्ले, सार्वजनिक स्थलों पर व अपने मन की स्वच्छता को जीवन में लाने का प्रयास करें। उन्होंने छठ सेवा समिति मंडल की मांग पर धर्मशाला बनवाने के लिए 11 लाख रुपये अपने अनुदान कोष से देने की घोषणा की, इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के निर्माण के लिए संस्था को 5 लाख रुपये का अनुदान दिया था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो भी उनकी मांग होगी उसको पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समिति मंडल के सदस्यों, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, सुरेश यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा व राजबीर शर्मा, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, जंग बहादुर यादव ने नहर के तट पर जाकर सूर्य भगवान को सांध्य अर्घ भेंट कर नमन किया। समिति की ओर से मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों को बुक्के देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छठ सेवा समिति मंडल के संरक्षक अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, आरएस सिंह, रामदयाल यादव, राम बहादुर महतो, सुरेश यादव, दिवाकर प्रसाद, दिलीप कुमार, सिंकदर मेहता, सुधीर यादव, राजेश्वर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे, मंच का संचालन हरियाणा मजदूर संघ के अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने किया। कार्यक्रम में आचार्य पंडित हरिप्रसाद वृंदावन वाले ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें