फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में डकैती, यमुनानगर में चोरी व स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सिटी थाना पुलिस ने डकैती व स्नेचिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो पानीपत जेल से जमानत पर आया हुआ है। आरोपी ने कुछ दिन पहले एक फल विक्रेता से नई सब्जी मंडी के पीछे अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल छीना था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक फल विक्रेता ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात के समय जब वह फल बेचने के बाद नई सब्जी मंडी के पिछले गेट से होकर वापस शहर की ओर आ रहा था, तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे उसका मोबाईल और पैसे छीन लिए। शिकायत मिलते ही तुरंत इस मामले में एएसआई बहादूर सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया। टीम ने मामलें में साक्ष्यों के आधार पर छानबीन करते हुए वारदात के कुछ दिन बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उससे पुलिस को उसके साथी एवं मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी मिली। उस आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया और मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 20 सितंबर को मुख्य आरोपी पवन वासी भगवती कॉलोनी दलीयानपुर मोड गांव बुढा खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया तो आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पानीपत में एक डकैती डाली थी, जिसमें वे कामयाब हो गए थे और कुछ दिन बाद जब वे एक अन्य डकैती की योजना बना रहे थे तो पानीपत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। चार अगस्त को ही पानीपत जेल से जमानत पर छुटा था और 14 अगस्त की शाम को उसने अपने ही गांव के अपने साथी मंगल के साथ मिलकर कुंजपुरा रोड से एक व्यक्ति से बाइक छीनी उसके बाद फ्रुट विक्रेता से मोबाइल छीना था।

2013 में हुई एक डकैती में भी शामिल है आरोपी, यमुनानगर में की चोरी व स्नेचिंग
थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी पवन 2013 में थाना सिविल लाईन करनाल के क्षेत्र में हुई एक डकैती की वारदात में शामिल था। जिसमें करनाल पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था और कुछ महीने बाद वह अदालत से जमानत पर छुटा था, लेकिन दोबारा अदालत के सामने पेश नहीं हुआ इस मामले में भी वह पीओ घोषित है। इसमें भी आरोपी जल्द अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इसके अलावा पूछताछ के दौरान आरोपी ने यमुनानगर क्षेत्र से दो चोरी और दो स्नेचिंग की कुल चार वारदातों का खुलासा किया, जिस संबंध में यमुनानगर पुलिस को सुचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................
बाइक व मोबाइल बरामद
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुंजपुरा रोड पर से छीनी गई बाइक, जिस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज है और नई सब्जी मंडी के पिछे से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें