फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बीच गेस्ट टीचरों ने फूंका सीएम का पुतला, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गेस्ट टीचरों का सरकार के प्रति गुस्सा बरसात में भी शांत नहीं हुआ। वीरवार को गेस्ट टीचर ने फव्वारा पार्क से परशुराम चौक तक सीएम की शव यात्रा निकाली और फिर बरसात के बीच में सीएम का पुतला फूंका। संघर्ष समिति अतिथि अध्यापक संघ का कहना है कि सरकार गेस्ट टीचर को कई बार आश्वासन दे चुकी है मगर उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हुई है। समान काम समान वेतन की मांग को लेकर एक महिला गेस्ट टीचर मैना यादव 11 फरवरी को करनाल में मुंडन करवा चुकी हैं तो दूसरी ने 25 जून को करनाल में मुंडन करवाया था। परंतु इसके बाद भी सरकार ने कोई सुध नहीं ली। गेस्ट टीचरों में भारी रोष है। इसी के चलते एक बार फिर से हरियाणा की महिला अतिथि अध्यापक दिल्ली में भाजपा कार्यालय के सामने सामूहिक मुंडन करवाएंगी। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में अध्यापकों को यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस मौके पर संघर्ष समिति अतिथि अध्यापक संघ की प्रदेश अध्यक्ष मैना यादव ने 29 जून को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली पर होने वाली महिला सामूहिक मुंडन की जानकारी दी। संयोजक पारस शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचर को समान काम समान वेतन देने का वादा किया था। इसके बाद 6 मई को मुख्यमंत्री ने अपने मीडिया सलाहकार अमित आर्य को भेज कर मैना यादव द्वारा किये जा रहे आमरण अनशन को समाप्त करवाया था और आश्वासन दिया था कि 24 मई को चंडीगढ़ में सीएम के साथ मीटिंग होगी। सभी अधिकारी भी शामिल होंगे। उसी दिन आपकी सभी मांगो को पूरा कर दिया जाएगा। सीएम के साथ अभी तक कोई मीटिंग नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें