फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट से पटाखा बजाया तो चालान के साथ ही होगी जेल, बदलवाना होगा साइलेंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट से पटाखा बजाया तो चालान के साथ ही होगी जेल, बदलवाना होगा साइलेंसर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बुलेट से साइलेंसर निकालकर ध्वनि प्रदूषण करने और पटाखे जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वालों से पुलिस अब सख्ती से निपटेगी। चालान के साथ उनके खिलाफ केस भी दर्ज किए जाएंगे और ऐसी बाइक जब्त कर ली जाएंगी। पकड़ी गई बाइक छुड़ाने के लिए मालिक को जुर्माने के साथ टोइंग फीस देनी होगी और तुरंत ही बाइक का साइलेंसर बदलवाना होगा। इसकी जांच के बाद ही बाइक रिलीज की जाएगी।
यह आदेश एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि लोग बुलेट के शोर और पटाखों जैसी आवाज सुनकर खासे परेशान हैं। इसकी शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। सभी थानों और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने इलाके में पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले बाइकों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। बुलेट के पटाखे से सेक्टर-13, सेक्टर-7, सेक्टर-6 और मॉडल टाउन के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों की शिकायत है कि आधी रात तक भी कई युवक बुलेट से पटाखों जैसी आवाज निकालते हैं।
विज्ञापन


ट्यूशन के बहाने करते हैं आवारागरर्दी
इन सेक्टरों में अधिकांश ट्यूशन सेंटर और पीजी हैं। ज्यादातर बच्चों के पास बुलेट है। रात के समय साइलेंसर रहित मोटरसाइकिलों की आवाज इतनी अधिक गूंजती है कि दहशत फैल जाती है। कई लोगों ने बुलेट से पटाखे बजाने वाले बाइक सवार युवक पकड़े हैं, लेकिन वे झगड़ने लगते हैं। उनके अभिभावक भी उन्हें ऐसा करने से रोकने के बजाय उनका ही पक्ष लेते हैं।

साइलेंसर बदलने वाले मैकेनिकों पर भी होगी कार्रवाई
एजेंसी से नई बुलेट निकालते ही युवा सबसे पहले साइलेंसर चेंज कराते हैं। पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में बुलेट की एजेंसी के बाहर बैठे मैकेनिकों और मोटर मार्केट के मैकेनिकों को सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई मैकेनिक बुलेट का साइलेंसर बदलते हुए पकड़ा गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एके मित्तल और जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल की खंडपीठ ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि साइलेंसर मोडिफाई कर तेज आवाज करने वालों को बताने का समय आ गया है कि किसी की शांति में खलल डालना अपराध है।
विज्ञापन


बाइक से आने वाली तेज पटाखे की आवाज से लोग कई बार दहशत में आ जाते हैं। इसी के चलते अब पुलिस इस तरह की बाइकों पर सख्ती दिखा रही है। अब अगर बुलेट बाइक में पटाखे की आवाज आई तो इसके लिए जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। हर जगह नाकों पर खड़े होकर पुलिस बुलेट को चेक कर केस दर्ज करेगी या फिर बुलेट को कब्जे में लेगी।
- जेएस रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें