टेस्ट और दवाई के नाम पर प्रदेश में हो रही लूट : संधू
अमर उजाला ब्यूरो
असंध।
बदलो हरियाणा यात्रा के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जत्था लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू और हलका अध्यक्ष अनिल पांचाल के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर, जलमाना, शेखपुरा, ऐचला, बाल पबाना, सालवन और बल्ला के लिए रवाना हुआ। लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद छोटे व्यापारी के लिए बिजली 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से मुहैया कराई गई है। वहीं 24 घंटे बिजली दी जा रही है। संधू ने कहा कि दिल्ली मे सभी अस्पतालों में सभी दवाइयां व सारे टेस्ट फ्री हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में जरूरतमंदों का फ्री इलाज किया जा रहा है। वहीं हरियाणा में बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल टेस्टों व दवाईयों के नाम पर लूट व दलाली चल रही है। हलका अध्यक्ष एडवोकेट अनिल पांचाल ने कहा कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को अभी तक लागू नहीं किया। इस अवसर पर हलका संगठन मंत्री जिले सिंह बाल पबाना, बलबीर नरवाल, रजनीश सैन, पूर्व सरपंच रामकुमार, नरेंद्र, आजाद भालसी, नवीन आर्य, सुखबीर बादल, महेंद्र प्रजापति, धर्मबीर, ईश्वर दास, बिल्लू प्रजापत और कर्ण आदि मौजूद रहे।