फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड में आ रही गाड़ी को रूकवाया तो कर दी होमगार्ड के जवान की पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत साइड में आ रही गाड़ी को रुकवाया तो कर दी होमगार्ड के जवान की पिटाई, वीडियो वायरल
विज्ञापन

-हांसी चौक पर होमगार्ड के जवान ने रुकवाई दी गाड़ी, चार युवकों ने गाड़ी से उतरकर बुरी तरह की जवान की पिटाई
फोटो संख्या-19
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हांसी चौक पर गलत साइड से आ रही गाड़ी को रोकने पर गाड़ी सवार चार दबंग युवकों ने एक होमगार्ड के जवान की बुरी तरह से पिटाई कर दी। होमगार्ड की पिटाई होते देख आसपास भारी मात्रा में लोग जमा हो गए। लोगों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। होमगार्ड जवान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित होमगार्ड के जवान पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह हांसी चौक पर ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान, वहां गलत साइड से एक गाड़ी आई। उसने गलत साइड में गाड़ी होने के कारण गाड़ी को साइड में लगाने लिए कहा कि गाड़ी से उतरकर कुछ युवकों ने उसके साथ झड़प शुरू कर दी। बाद में सभी मिलकर उसकी पिटाई करने लगे। होमगार्ड की पिटाई होता देख वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी काफी देर तक होमगार्ड के जवान की पिटाई करते रहे। लोगों ने होमगार्ड के जवान की पिटाई का वीडियो भी बनाया। काफी देर तक पिटाई करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित होमगार्ड ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो में चार युवक होमगार्ड के जवान की पिटाई करते हुए दिखाए दे रहे हैं। इनमे से तीन युवक पगड़ी पहने हुए हैं और एक युवक बिना पगड़ी के है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें