फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती करने के लिए छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्ती करने के लिए छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। उपमंडल असंध के एक स्कूल में छात्रा के साथ दोस्ती करने के लिए तीन छात्रों व एक छात्रा द्वारा तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए असंध पुलिस ने एक छात्रा समेत तीन छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

असंध पुलिस को दी शिकायत में एक स्कूल की छात्रा ने आरोप लगाया कि एक लड़का उसको जबरदस्ती दोस्ती के लिए परेशान करता है। कई बार कहने पर भी वह नहीं माना और गांव तक पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी छात्र ने उसके साथ सेल्फी ली और उसको वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी छात्र की बहन ने भी उसे उसके भाई के साथ दोस्ती करने को कहा। इतना ही नहीं इसके बाद दो और छात्रों ने उसके साथ दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया और तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा का आरोप है कि जब वह बस में जाती है या क्लास में उसको तंग किया जाता है। कई बार समझाने पर भी जब छात्र नहीं माने तो छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्र व एक छात्रा के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। असंध थाना प्रभारी संजीव गौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें